ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
रेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 4:54:01 PM
रेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

नई दिल्ली, (हि.स.)। रेल मंत्रालय ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रेल भवन और क्षेत्रीय रेल मुख्यालयों सहित कई स्थानों पर योग दिवस का आयोजन किया। वहीं रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुंबई में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। नई दिल्ली स्थित रेल भवन मुख्यालय में भी मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक चक्रधर कुशवाहा के निर्देश में योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ए.के. मित्तल, अन्य बोर्ड सदस्यों और रेल मंत्रालय के वरिष्ठ सदस्यों ने भी भाग लिया।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने मुंबई के बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के साथ योग सत्र में भागीदारी की। प्रभु ने मुंबई में नालंदा आडिटोरियम,एसआईएमएसआर भवन, सौमाया कैंपस, विद्या विहार में भी योग सत्र में भागीदारी की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन क्षेत्रीय रेलवे मुख्यालयों, डिवीजन रेल मुख्यालय, उत्पादन इकाई मुख्यालय, रेल प्रशिक्षण संस्थान और केंद्र एवं अन्य सभी रेल संस्थानों में भी योग दिवस का आयोजन किया गया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS