ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रधानमंत्री का आह्वान हुआ साकार, योगमय हुई दिल्ली
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 4:40:33 PM
प्रधानमंत्री का आह्वान हुआ साकार, योगमय हुई दिल्ली

नई दिल्ली, (हि.स.)। तीसरे विश्व योग दिवस के अवसर पर बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह योगमय हो गई और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को भूलकर विभिन्न पार्टियों के शीर्ष नेता और प्रशासनिक अधिकारी एवं अर्ध सैन्यबलों के जवान एक साथ योग करते देखे गये। सात स्थानों पर हुए सरकारी कार्यक्रमों के अलावा राजधानी के पार्कों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को साकार करते हुए योगासन किये। एनडीएमसी ने लखनऊ में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन का सीधा प्रसारण कनॉट प्लेस और अन्य जगहों पर बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से जनता के लिए सुलभ कराया।
राजधानी के दिल कनॉट प्लेस में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, बिहार के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री विजय गोयल, सांसद मीनाक्षी लेखी, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।
योग दिवस समारोह में 18 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें पतंजलि योग पीठ, आर्ट ऑफ लिविंग, मां शक्ति, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी, ईश्वरीय विश्वविद्यालय, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार (गायत्री परिवार), मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, दिल्ली पुलिस, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, स्वयंसेवी संगठन, आम जनता के प्रतिनिधियों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम के साथ-साथ ही पालिका परिषद ने अपने क्षेत्र के सभी बड़े उद्यानों और पार्कों जैसे-नेहरू पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन और इण्डिया गेट के चिल्ड्रन पार्क में भी योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया, यहां कई राजनयिकों, स्कूली बच्चों और आम जनता ने भाग लिया।
इस मौके पर वेंकैया नायडू ने कहा कि योग कोई धार्मिक गतिविधि नहीं अपितु यह शरीर, मन और आत्मा का एक समन्वयकारक विकास है। उन्होंने कहा कि शरीर जबकि एक नश्वर काया है और इसे वास्तविकता में पहचानने के लिए योग ही पर्याप्त साधन है। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की एक ऐसी पद्धति है, जो स्वस्थ मन और शरीर के उद्देश्य को पूरा करती है| हमें योग को एक जनआन्दोलन बनाना होगा| लोगों को इससे जोड़ना होगा और तभी मानवता की एकता को इसी के माध्यम से मजबूत बनाया जा सकता है।
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का अंग है, जो हमारे शरीरिक, मानसिक और आंतरिक अवचेतन के समग्र स्वास्थ्य की एक अध्यात्मिक जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने दैनिक जीवन का अंग बनाना चाहिए।
केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने लोगों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का एक अंग बनाएं और इससे अपनी जिन्दगी को और बेहतर बनाएं। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 19वीं शताब्दी को याद करते हुए कहा कि पश्चिमी जगत ने योग को उस समय पहचाना और 1950 के लगभग सभी उन देशों ने योग को अपने खुशहाल जीवन के तत्वों के लिए खोजा और इस के मार्ग पर चलना आरम्भ किया। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर पूरा विश्व इस योग को अन्तरराष्ट्रीय मान्यता देते हुए आज एक साथ योग कर रहा है, जो यह हमारे भारतवर्ष के लिए गौरव का विषय है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार योग को दिल्ली के सभी स्कूलों में लागू करेंगी।
योग समारोह में दिल्ली के मुख्य सचिव एम.एम. कुट्टी, एनडीएमसी के अध्यक्ष नरेश कुमार, पालिका परिषद के उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर, पालिका परिषद् की सदस्य अनीता आर्य ने भाग लिया और योगाभ्यास भी किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS