ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने गायों की आरती उतार उनका पूजन किया
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 1:36:31 PM
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने गायों की आरती उतार उनका पूजन किया

 वाराणसी, (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 47 वें जन्मदिन पर सोमवार को कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह रहा। महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के बैनर तले रामापुरा स्थित ईश्वरी प्रजापति ब्रम्हकुमारी के निकट जुटे कार्यकर्ताओं ने गायों की आरती उतार उनका पूजन किया। फिर उन्हें हरा चारा खिलाकर गो सेवा की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में किसानों की हालात खराब हो गयी है। इसलिए हम लोग गो सेवा कर रहे हैं। पार्टी उपाध्यक्ष का जन्मदिन भी सादगी से मनाया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, छावनी परिषद के पार्षद शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। उधर वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने ट्विटर एकाउन्ट पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना भी की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS