ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 12:21:50 PM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोरों पर

 रायपुर, (हि.स.)। तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। योग दिवस 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक बच्चे, युवा, बुर्जुग और महिलाएं सभी बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेंगे।

मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। कलेक्टर ओपी चौधरी के निर्देशन पर जिले के सभी नगरीय निकाय, विकासखण्ड व ग्राम पंचायत मुख्यालयों, स्कूल, काॅलेज, गार्डन, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए प्रशिक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी मुहैया कराया गया है। कलेक्टर ने इस योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है वहीं उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होने को कहा है। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को योग के महत्व के बारे में प्रेरित कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में योगाभ्यास की तैयारी की गई है यहां करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त ने बताया कि सभी जोनों में दो-दो सार्वजनिक स्थलों पर योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होगा जहां महिलाएं, किशोरी बलिकाएं सहित बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की महिलाएं हिस्सा लेंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में योगाभ्यास की व्यवस्था की गई है। 
क्षीरसागर ने कहा कि सभी विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी अपने मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित हो। उन्होंने योगाभ्यास कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स और विडियो कोे फेसबुक पेज पर अपलोड करने तथा ट्विटर पर अपलोड करने को भी कहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS