राज्य
पुलिस ने ''वॉक फॉर योग'' से स्वस्थ रहने का दिया संदेश
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 2:20:40 PM देहरादून, (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस ने 'वॉक फॉर योगा' का आयोजन कर लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। पुलिस लाइन में रविवार सुबह पुलिसकर्मियों के साथ डीजीपी एमए गणपति ने योगाभ्यास किया।
डीजीपी ने कहा कि योगा सेहत के लिए जरूरी है, इससे तनाव से भी मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि पुलिस के आगे चुनौती रहती है साथ ही काम का दबाव भी बना रहता है। ऐसे में योगाभ्यास कर स्वस्थ रहा जा सकता है। इसमें शामिल लोग बन्नू स्कूल होते हुए शिक्षक भवन से वापस पुलिस लाइन पहुंचे।