ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में लगे पोस्टरों को मुंबई मनपा ने हटाया
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 5:05:13 PM
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत में लगे पोस्टरों को मुंबई मनपा ने हटाया

 मुंबई, (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच मुलाकात के पहले ही मुंबई में शाह के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को मुंबई मनपा ने हटा दिया है। इससे शिवसेना-भाजपा के बीच संबंधों में और खटास आने की चर्चा शुरू हो गई है।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह महाराष्ट्र भाजपा में और ऊर्जा भरने के लिए तीन दिवसीय प्रवास पर आए हुए हैं। मुंबई भाजपा की ओर से शाह के स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे, जिसे मुंबई मनपा ने हटाना शुरू कर दिया है। मुंबई मनपा में सत्ता शिवसेना की है और कहा जा रहा है कि शिवसेना के इशारे पर भाजपा अध्यक्ष शाह के स्वागत के लिए लगाए गए पोस्टरों को हटाया जा रहा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
शाह के मुंबई दौर पर आने के पहले से ही चर्चा है कि शाह शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे से जरूर मिलेंगे, जिसके बाद दोनों दलों में चल रहे विवाद व तल्खी में कमी आएगी। अभी भाजपा अध्यक्ष शाह और शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे के बीच मुलाकात हुई नहीं और शाह के स्वागत में लगाए गए पोस्टरों को मुंबई मनपा ने हटाना शुरू कर दिया है। हालांकि पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को शाह, ठाकरे से मिलने के लिए मातोश्री जाएंगे। ऐसे में भाजपा और शिवसेना के बीच बने तनाव को कैसे कम किया जाएगा। इस ओर राजनेताओं की निगाह लगी हुई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS