ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर वॉटर पम्पिंग सिस्टम
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 4:36:28 PM
किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर वॉटर पम्पिंग सिस्टम

 भिवानी, (हि.स.)। संरक्षित, बागवनी खेती व माइक्रो सिंचाई तकनीक पर आधारित खेती करने वाले किसानों को अक्षय ऊर्जा विभाग/हरेडा द्वारा सोलर पंपिंग सिस्टम सब-मर्सिबल मोनो ब्लॉक अनुदान पर दिए जाएंगे। किसान 17 से 28 जून तक आवेदन दे सकते हैं। यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया कि अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष के लिए किसानों को सोलर पंपिंग सिस्टम अनुदान पर दिए जाएंगे। सोलर पंपिंग सिस्टम सब मर्सिबल मोनो ब्लॉक पांच व दो एच.पी. के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि पांच एच.पी. सोलर पंपिंग सिस्टम की लागत लगभग चार लाख 38 हजार रुपए है। 

इसमें केन्द्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा एक लाख 62 हजार रूपए तथा हरियाणा सरकार द्वारा दो लाख 32 हजार 200 रूपए अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे तथा लाभपात्र को केवल 43 हजार 800 रूपए अदा करने होंगे। उन्होंने बताया कि दो एच.पी. मोनो ब्लॉक की लागत लगभग एक लाख 84 हजार 950 रूपए है। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा 86 हजार 400 रूपए तथा प्रदेश सरकार द्वारा 80 हजार 55 रूपए अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। ऐसे में लाभपात्र को केवल 18 हजार 495 रूपए देने होंगे। इसी प्रकार दो एच.पी. सब-मर्सिबल की लागत लगभग दो लाख 35 हजार रूपए है। इसमें केन्द्र सरकार द्वारा 86 हजार 400 रूपए तथा प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख 48 हजार 600 रूपए अनुदान के तौर पर दिए जाएंगे। इस प्रकार लाभपात्र को केवल 23 हजार 500 रूपए देने होंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS