राज्य
सांसद जे.सी. दिवाकर रेड्डी के उड़ान पर लगा प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 4:31:37 PM विशाखापटनम, (हि.स.)। तेलुगु देशम पार्टी के सांसद जे.सी. दिवाकर रेड्डी के उड़ान पर कई उड्डयन कंपनियों ने प्रतिबंध लगा दिया है। इंडिगो ने कहा है कि गुरुवार को संस्था के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के कारण यह प्रतिबंध लगाया गया है। इसके तुरंत बाद एयर इंडिया, स्पाइस जेट, जेट एयरवेज ने भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
बतादें कि दिवाकर रेड्डी गुरुवार प्रातः 8 बजकर 10 मिनट पर फ्लाइट निकलने के 30 मिनट पहले बोर्डिंग पास के लिए पहुंचे। तब इंडिगो ने उन्हें यह कहते हुए बोर्डिंग पास देने से मना कर दिया था कि उन्हें 45 मिनट पहले आना था। इसके बाद उन्हें बोर्डिंग पास नहीं दिया गया। बाद में वो एयरपोर्ट के डायरेक्टर प्रकाश रेड्डी से मुलाकात कर बोर्डिंग पास लेने में कामयाब हुए। उसी उड़ान में वे हैदराबाद पहुंचे। चौका देने वाली बात यह थी कि उसी उड़ान में वर्तमान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू यात्रियों में शामिल थे।