ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्री मानसून बारिश से दिल्लीवालों को मिली राहत
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 2:32:22 PM
प्री मानसून बारिश से दिल्लीवालों को मिली राहत

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे दिल्लीवासियों को राहत मिली। बारिश का दौर शुक्रावार सुबह तक जारी रहा जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। सफदरजंग वैधशाला में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिल्ली में सुबह 18 मिलीमीटर बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 98 फीसदी रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
मौसम विभाग के मुताबित, ये प्री मानसून बारिश है जो अचानक बढ़ी गर्मी के कारण समय समय पर होती रहेगी। इस बारिश की वजह से तापमान में अवश्य ही गिरावट आई है और दो दिनों तक मौसम के सुहावना बने रहने के आसार हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों एक अनुसार प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां अगले 2-3 दिनों तक बनी रहेंगी
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS