राज्य
किसानों की कर्जमाफी पर गरमाई राजनीति
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 4:54:20 PM मुंबई, (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में खर्च होने वाले पैसे को वे किसानों में बांट दें। ठाकरे शेगांव में आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
हालांकि किसानों की हड़ताल खत्म हो गई है, पर उनकी कर्जमाफी को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे किसानों के मुद्दे पर सरकार को अभी भी घेरने में पीछे नहीं हट रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वे मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार हैं। ठाकरे ने कहा कि किसानों की हड़ताल खत्म हो गई है और मध्यावधि चुनाव भी टल गया है। इसलिए मध्यावधि चुनाव में जो खर्च होने वाला था, उसे किसानों में बांट दें।