राज्य
पुलिस सुरक्षा के बीच राजधानी में निकला रमजान का जुलूस
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 4:40:29 PM लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 19वीं रमजान का जुलूस निकाला गया। जुलूस में जिला व पुलिस प्रशासन मुस्तैदी बरकार रही। इस जुलूस में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे से जुलूस की निगरानी की।
यह बताया जाता है कि 19वीं रमजान को दामाद-ए-पैगंबर हजरत अली की याद में निकाला जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी निकाला गया है। गुरुवार को यह जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया, जिसमें शामिल होने के लिए हजारों की तादात में लोग एकत्रित हुए। मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि 1400 साल पहले इराक में स्थित मस्जिद-ए-कूफा में 21वीं रमजान के दिन सुबह नमाज अदा करते समय दामाद-ए-पैगंबर हजरत अली की शहादत हो गई थी। इसके बाद से उनकी याद में 19वीं रमजान से जुलूस और मजलिसों का दौर शुरू होता है।
यह सिलसिला 21 वीं रमजान को समाप्त होता है। इस दौरान मजलिस भी होती है, मजलिस में हजरत अली की शहादत का किस्सा सुनकर माहौल गमगीन हो जाता है। गुरुवार को यह जुलूस रोजा-ए-काजमैन थाना सआदतगंज से शुरू होकर मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह कुंवर इण्टर कॉलेज, टुड़ियागंज तिराहा से बांये मुड़कर नक्खास, अकबरी गेट, पाटानाला चौकी, शिया कॉलेज होते हुए सेन्ट ज्यूड्स केजी एवं प्राइमरी स्कूल इमामबाड़ा मोहम्मद तकी के पास जाकर समाप्त हुआ।