राज्य
सीएम ने किया एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 2:48:58 PM गोरखपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर को एक नए टर्मिनल की सौगात दी। लोकार्पण के बाद बुधवार से टर्मिनल को सिविलियन के लिए खोल दिया गया। इससे बड़े शहरों तक उड़ान का रास्ता साफ हो गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री में कहा कि विमान सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। एयरपोर्ट विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस एयरपोर्ट का और विस्तार होगा।
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि गोरखपुर से कई नई सेवाएं जल्द शुरू की जाएंगी। यहां से मुंबई के लिए भी जल्द उड़ान भरी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू से भी गोरखपुर से उड़ान सेवा जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख शहरों को गोरखपुर से हवाई मार्ग से शीघ्र जोड़ दिया जाएगा जिससे सफर और आसान हो सके।
बता दें मुख्यमंत्री गोरखपुर तीन दिन की यात्रा पर हैं। बुधवार और गुरुवार को कई कार्यक्रमों शिरकत करने के बाद गुरुवार को दोपहर में वह 'मोदी फेस्ट' का उद्घाटन करने दरभंगा जाएंगे। करीब 400 वर्ग मीटर में बने टर्मिनल बिल्डिंग में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसका आगे भी विस्तार किया जा सकेगा। इस टर्मिनल बिल्डिंग को करीब 22.34 करोड़ में बनाया गया है। इसमें चार चेक इन काउंटर है।