ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, नई परिवहन नीति का कर रहे हैं विरोध
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 1:24:33 PM
रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम, नई परिवहन नीति का कर रहे हैं विरोध

 चंडीगढ़, (हि.स.)। हरियाणा में निजी बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह से रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण लगभग सभी डिपो में बसों के पहिये थम गए हैं। यही नहीं कई डिपो में रोडवेज कर्मचारी अपना विरोध जताने के लिए गांधीगिरी का भी सहारा ले रहे हैं। दूसरी तरफ रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल हरियाणा में सरकार ने कई रूटों पर प्राईवेट बसों को परमिट दे दिया है। जिसका रोडवेज कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार की नई परिवहन नीति में कई खामियां हैं। यही नहीं प्राईवेट बसों के संचालकों द्वारा लगातार नियमों का उल्लघंन किया जाता है। इस बात को लेकर सरकार व रोडवेज कर्मचारी संगठनों के बीच काफी दिनों से रस्साकसी चल रही है। सोमवार को भी रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी की गयी। तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जायेगा। इस चेतावनी के बाद भी सरकार व रोडवेज कर्मचारी संगठनों के बीच बात नहीं बनी। जिसकेे बाद मंगलवार को हिसार, झज्जर, अम्बाला, पानीपत, सिरसा, जींद डिपो में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। रोडवेज कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा डिपो में बकायदा दरी लगाकर अपना विरोध जताया जा रहा है। हिसार में तो रोडवेज कर्मचारियों ने अपना विरोध जताने के लिए गांधीगिरी का सहारा लिया। रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर झाडु लगाकर अपना विरोध जताया। दूसरी तरफ रोडवेज कर्मचारियों के विरोध में चले जाने के कारण जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा भी इसका भरपूर फायदा उठाया जा रहा है। कई जहगों पर प्राइवेट वाहनों द्वारा आम जनता से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS