ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मध्यप्रदेश में किसानों से खरीदा तीन लाख क्विंटल से अधिक प्याज
By Deshwani | Publish Date: 13/6/2017 12:22:44 PM
मध्यप्रदेश में किसानों से खरीदा तीन लाख क्विंटल से अधिक प्याज

 भोपाल, (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा आठ रुपये प्रति किलो की दर से किसानों से प्याज की खरीदी जा रही है। अब तक प्रदेश में तीन लाख 35 हजार 645 क्विंटल प्याज की खरीदी किसानों से की जा चुकी है।

आयुक्त खाद्य, डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को देर शाम तक केवल एक दिन में ही दो लाख सात हजार 440 क्विंटल प्याज की खरीदी किसानों से की गई। इसी प्रकार बीते चार दिनों में प्रदेशभर में कुल तीन लाख 35 हजार 645 क्विंटल प्याज अब तक खरीदी जा चुकी है और किसानों से प्याज की खरीदी जारी है।
राज्य सरकार द्वारा आठ रुपये प्रतिकिलो की दर से किसानों से प्याज की खरीदी किये जाने को लेकर आयुक्त खाद्य, डॉ. पवन कुमार शर्मा ने नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। विंध्याचल भवन, खाद्य आयुक्त कार्यालय में बनाया गया है। राज्य-स्तरीय प्याज नियंत्रण खरीदी कक्ष सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0755-2550490 पर कोई भी किसान प्याज खरीदी में किसी भी प्रकार की आने वाली दिक्कत को बता सकता है। किसान की समस्या का समाधान करने में नियंत्रण कक्ष मदद करेगा। खाद्य आयुक्त द्वारा नियंत्रण कक्ष में संयुक्त संचालक खाद्य सुकृति सिंह और शशांक मिश्रा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS