ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कैलाश मानसरोवर यात्रा, 55 यात्रियों का पहला दल पहुंचा काठगोदाम
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 4:06:22 PM
कैलाश मानसरोवर यात्रा, 55 यात्रियों का पहला दल पहुंचा काठगोदाम

 हल्द्वानी/काठगोदाम, (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का 55 यात्रियों का पहला दल सोमवार दोपहर बाद काठगोदाम पहुंचा जहां यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत हुआ। 

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2017 के पहले दल में कुल 16 महिलाओं समेत 55 यात्री शामिल हैं। देहरादून और रुद्रप्रयाग से दो यात्रियों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक 11 यात्री राजधानी दिल्ली से हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से नौ, गुजरात से आठ, हरियाणा से सात, मध्य प्रदेश से पांच, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश से तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, असम, गोवा, पश्चिम बंगाल, राजस्व, तेलंगाना से एक-एक यात्री शामिल है। यह दल यहां से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।
केएमवीएन के एमडी धीराज गर्ब्याल, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर डाॅ. जोगेंद्र सिंह रौतेला ने यात्री दलों का स्वागत किया। इस मौके पर यात्रियों ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया। एमडी गर्ब्याल ने बताया इस बार 18 यात्री दल मानसरोवर के दर्शन पर जाएंगे और यह यात्रा आठ सितम्बर तक चलेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS