राज्य
सीसीटीवी कैमरे के बाद भी चोरों ने लगाई दुकान में सेंध
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 1:55:08 PMगोरखपुर, (हि.स.)। कौड़ीराम इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कौड़ीराम की मशहूर किराना दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगने के बावजूद शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
बतादें कि कौड़ीराम क्षेत्र के रहने वाले नेबुलाल की दुकान कौड़ीराम बांसगांव मार्ग पर स्थित है। उनकी दुकान पर रात में अज्ञात चोरों द्वारा शटर तोड़कर छत मार्ग से चोरी करने का प्रयास किया गया है। फुटेज के मुताबिक अपनी चोरी छुपाने के लिए चोरों ने पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को उखाड़ फेंका, लेकिन मेन शटर न खुलने से उनके हाथ जो भी सामान लगा उसे लेकर चलते बने।
सुबह जब अपने निश्चित समय पर नेबूलाल द्वारा दुकान खोली गई तो वहां का नजारा देखकर वह दंग रह गए। इसकी सूचना 100 डॉयल को दी गयी, लेकिन विडंबना यह रही कि चोरी की जानकारी मिलने के बावजूद नवागत कौड़ीराम चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर नहीं पहुंच सके। दुकान के मालिक नेबूलाल ने बताया कि इस घटना से हम हतप्रभ है। नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।