ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
अंत्योदय छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य: डॉ. रमन
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:56:43 PM
अंत्योदय छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य: डॉ. रमन

 रायपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिये समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों की चिंता करते हुए उनके जीवन में परिवर्तन लाने दुनिया को अंत्योदय का विचार दिया। डॉ. सिंह ने कहा कि अंत्योदय छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अंत्योदय की अवधारण के अनुरूप खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा कई योजनाएं शुरू की हैं। 

मुख्यमंत्री रविवार की शाम यहां नवीन विश्राम के सभाकक्ष में ‘युगऋषि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन यात्रा और विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित व्याख्यान माला को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध लेखक और चिंतक डॉ. महेशचन्द्र शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन-दर्शन और उनके विचारों की व्याख्या करते हुए अपने विचार प्रकट किए। यह कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. महेशचन्द्र शर्मा को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
डॉ. रमन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल ने दुनिया को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का सिद्धांत दिया, जो व्यक्ति को परिवार,समाज, देश-दुनिया और प्रकृति से जोड़ता है। दीनदयाल जी मानते थे कि देश की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों के अनुरूप देश के लोकतंत्र का संचालन किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि पंडित दीनदयाल गरीब परिवार में पैदा हुए। बचपन में माता-पिता के गुजर जाने के बाद विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूरी करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिये समर्पित कर दिया। 
मुख्य वक्ता दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक लोकतंत्र का सिद्धांत दिया। उनका कहना था कि जिस प्रकार प्रत्येक वयस्क नागरिक को मतदान का अधिकार मिलता है, ठीक उसी तरह लोगों को कार्य करने का भी मिलना चाहिए। 
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव विवेक ढांड ने स्वागत भाषण दिया और जनसंपर्क सचिव संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। संचालक जनसम्पर्क राजेश सुकुमार टोप्पो ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक शशांक शर्मा ने किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS