राज्य
आरएसएस देश में संस्कार के लिए कर रहा कार्य: भैय्याजी
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:03:35 PM नागदा, (हि.स.)। राष्ट्रीय सेवक संघ का मुख्य उद्देश्य संस्कारवान पीढ़ी तैयार करना है। यह कार्य करने में राष्ट्रीय सेवक संघ 92 वर्षों से जुटा है। यह बात आरएसएस के द्वितीय वर्ग शिविर समापन अवसर पर संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी भैय्याजी ने कही। 20 दिवसीय शिविर का समापन रविवार को देर शाम हुआ। लक्ष्यद्धीप इंटरनेशल स्कूल में आयोजित शिविर में मध्यक्षेत्र एवं छतीसगढ़ से लगभग 500 स्वयं सेवकों ने भाग लिया।
इस मौके पर भैय्याजी ने कहा देश में आज वर्तमान आवश्यकता संस्कार, जागरूकता एवं हिंदू समाज की एकता आवश्यक है। वे बोले संस्कृति की रक्षा करना आरएसस का मुख्य उद्देश्य है। गोवंश के मसले पर भैय्याजी ने कहा कि आज के समय में गोरक्षा करना अति आवश्यक है, क्योंकि जैविक खेती से लेकर अन्य सभी कार्य में गाय एक महत्वपूर्ण पहलु है। गो हत्या करना सिर्फ हत्या नहीं है, बल्कि संस्कृति व प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना भी है। गोरक्षा देश के विकास का मसला है। इस मौके पर साहित्यकार रमेशचंद्र चांगेसिया ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज समरसता से समाज को जोड़ने की आवश्यकता है। इस कार्य को आरएसएस करने में जुटा है। कार्यक्रम में जिला संघ चालक सीजी मोहन एवं सर्वाधिकारी अशोक जाधव भी मौजूद रहे।