ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
केजरीवाल की भ्रष्टाचार के लिए चुप्पी क्यों : कपिल मिश्रा
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2017 1:39:18 PM
केजरीवाल की भ्रष्टाचार के लिए चुप्पी क्यों : कपिल मिश्रा

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री और आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खुलासा पत्र लिखा कर सवाल किये हैं। इसके साथ ही कपिल ने आप नेता कुमार विश्वास के मुलाकात की। 

कुमार ने ट्वीट कर कहा, पार्टी के अंदर व सरकार में हुए घोटालों पर चुप बैठे नेताओं और विधायकों से कपिल मिश्रा के सवाल 
1. अन्ना आंदोलन में जिन 10 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे हम सबने मांगे क्या वो केवल सत्ता हासिल करने के लिए बोला गया जुमला था? 
2. क्या शीला दीक्षित और कांग्रेस के अन्य नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ सबूत आपने अपनी आंखों से देखे थे, इस्तीफा मांगने से पहले?
3. अगर देखे थे तो ढाई साल से उन सबूतों पर चुप्पी क्यों और देखे ही नहीं थे तो वो सब तमाशा क्यों किया गया? क्या दिल्ली की जनता से झूठ बोला गया? 
4. क्या आपने अरविंद केजरीवाल से कभी पूछा कि शीला दीक्षित के खिलाफ जो सबूत थे उन सबूतों के केजरीवाल ने क्या किया? 
5. जैसे मैं, भ्रष्टाचार के हर मामले में एसीबी, सीबीआई में केस दर्ज करवा रहा हूं, वैसे ही क्या केजरीवाल नहीं कर सकते थे? या सारे सबूत इंटरनेट पर डालकर सार्वजनिक कर देते। किस मजबूरी में यह सब नहीं किया गया?
6. क्या आज जो भी घोटाले सामने आ रहे है, बंसल परिवार या पीडब्ल्यूडी के फर्जी बिल, बेनामी प्रॉपर्टी या हवाला, एम्बुलेंस घोटाला या हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट.. इन सबके इंटरनेट पर मैंने जो सबूत डाले वो आपने देखने की जहमत उठाई? 
7. जब असीम अहमद खान को एक मिनट की ऑडियो क्लिप पर हटाया गया क्या तब से अब तक पार्टी के सिद्धांत और नियम बदल गए हैं? क्या असीम के लिए अलग नियम और सत्येंद्र और केजरीवाल के लिए अलग नियम है? 
8. क्या कांग्रेस के नेताओं ने आपकी भैंस चुराई थी? क्या कांग्रेस से लड़ने का कोई और एजेंडा था? क्या अपने घर के अंदर होने वाले भ्रष्टाचार के लिए चुप्पी रखने के लिए ये आंदोलन हुआ था? 
9. क्या घोटालों पर चुप्पी और इधर उधर चुनाव लड़ते रहने का 'लघु एवं कुटीर उद्योग यही है पार्टी की दिशा ? 
आपके जवाब का इंतजार ...
उल्लेखनीय है कि कपिल लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी चंदा घोटाला करने का आरोप लगाया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS