राज्य
बस पलटने से 11 की मौत, 12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2017 1:27:11 PM मुंबई, (हि.स.)। बीड जिले के आष्टी शहर में धनोरा में रविवार की सुबह एक निजी बस के पलट जाने से वाहने में सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जा रहा है कि एक निजी यात्री बस पुणे से लातुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस बीड जिले के आष्टी शहर के धनोरा में घुमावदार रास्ते पर पहुंची तो चालक का बस पर से नियंत्रण छूट गया और बस पलट गई। बस में सवार 11 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई व 12 लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।