राज्य
योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में रविवार को मंदसौर जायेगा प्रतिनिधिमंडल
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 5:51:05 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गये किसानों के परिवारों से मुलाकात करने के लिए स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में रविवार को किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंदसौर जायेगा।
प्रतिनिधि मंडल 11 जून को सुबह 10 बजे रतलाम में एक सभा कर पत्रकारों से बात करेगा। इसके बाद मृतक किसानों के परिजनों से मिलने मंदसौर रवाना होगा। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल 11 और 12 जून को किसानों और किसान संगठनों के साथ सभाएं करेगा।
स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम कुमार ने कहा कि किसान संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार मंदसौर पहुंचेगा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के सदस्य किसानों के परिजनों के हालात का जायजा लेंगे और उनकी मांगे सुनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल में मेधा पाटकर,स्वामी अग्निवेश,वीएम सिंह,डॉ सुनीलम,योगेन्द्र यादव,अविक साहा,के. बालाकृष्णन तथा स्वराज अभियान के सोमनाथ तिवारी शामिल हैं।