राज्य
रायसेन में किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 5:21:48 PMरायसेन, (हि.स.)। मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के दसवें दिन शनिवार को रायसेन जिले के किसानों ने जगह-जगह अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान कस्बाई इलाकों में भी बाजार बंद रहे।
किसानों ने शनिवार को जिले में बंद का आह्वान किया था। इसी के चलते किसानों ने जगह-जगह कई इलाकों में दुकानों को बंद कराया, तो कुछ स्थानों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के सुल्तानपुर कस्बे में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजपाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र राणा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए।