राज्य
किसान आंदोलन के 10वें दिन शनिवार को भी सड़क पर नहीं निकलीं सैकड़ों बसें
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 3:19:27 PM इंदौर, (हि.स.)। किसान आंदोलन के कारण इंदौर से चलने वाली बसों पर भी सीधा असर पड़ रहा है। इंदौर, बैतूल मार्ग पर शनिवार को लगभग 200 बसें नहीं चलीं और यात्रियों को भारी परेशानी उठाना पड़ी। इसी प्रकार अन्य रूटों पर भी बसों को सुरक्षा के साये में चलाया गया। हालांकि संख्या कम ही रही।
शनिवार को किसान आंदोलन का दसवां दिन है। इस आंदोलन में अब रेल, बस पर भी सीधा असर पड़ने लगा है। इंदौर, बैतूल मार्ग पर लगभग 200 बसें आज नहीं चलाई गईं।
बस संचालकों का कहना है कि आंदोलन के कारण कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है और नुकसान उठाना पड़ सकता है इसलिए बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया गया। पुलिस प्रशासन ने हालांकि सुरक्षा की बात कही है लेकिन बस संचालकों ने बसें नहीं निकालीं। इसके कारण हरदा, नेमावर, खातेगांव, बागली, सिवनी आदि क्षेत्रों के लिए यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा सरवटे और गंगवाल बस स्टैंड से चलने वाली अन्य रूटों की बसें भी पर्याप्त संख्या में नहीं चलाई गईं।