राज्य
गुरु हरगोविन्द साहिब का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 3:13:03 PM वाराणसी, (हि.स.)। सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोविन्द साहिब का 422वां प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समूह साधु संगत गुरूद्वारा प्रबन्ध कमेटी के अगुवाई में ऐतिहासिक तप स्थान गुरूद्वारा बड़ी संगत नीचीबाग में प्रात: नितनेम, सुखमनी साहिब का पाठ, आशा दी वार,कीर्तन उपरान्त श्रद्धालुओं ने गुरू ग्रन्थ साहिब के आगे मत्था टेका।
इसके पूर्व गुरूद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गुरूद्वारा परिसर में इस मौके पर मीठे जल की छबील भी लगी रही। बड़ी संगत के हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह,गुरूद्वारा गुरूबाग के हेड ग्रन्थी भाई सुखदेव सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा संगत को निहाल कर दिया।
डा. हरमिन्दर सिंह दुआ ने गुरू साहिब के जीवन संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। दीवान और अरदास की समाप्ति के बाद भाई धरमबीर सिंह ने हुकुमनामा सुनाया। इसके बाद प्रसाद वितरण परम्परागत मिस्सी रोटी और लस्सी गुरू का अटूट लंगर चला।