राज्य
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 11:50:22 AM बागपत, (हि.स.)। बागपत में पिछले चार दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है इसके बाद भी जिला प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है कारण है विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल भी उस दो जून की रोटी के लिए जिससे कर्मचारी अपने परिवार का पालन करते हैं , जिसके लिए दिन रात मेहनत कर विद्युत कर्मचारी बिजली की कार्यों को करते हैं लेकिन अगर उनको कार्य करने का वेतन ही ना दिया जाए तो फिर परिवार का पालन ही कैसे होगा।
आपको बता दें तीन दिन पहले तेज आंधी के साथ आई बारिश ने विद्युत व्यवस्था खराब कर दी जनपद के 70 से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई , विभाग द्वारा कुछ ही गांव की व्यवस्था में सुधार तो कर दिया गया लेकिन खेकड़ा तहसील क्षेत्र के कई दर्जन कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए ,आरोप है की ठेकेदार द्वारा उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। पिछले छह माह से कर्मचारी वेतन की मांग कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार उनका वेतन नहीं दे रहा जिसके कारण बिजली कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।
उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक वह हड़ताल से नहीं उठेंगे कर्मचारियों के हड़ताल करने से खेकड़ा तहसील क्षेत्र के कई दर्जन गांव में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिसके चलते किसानों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है देखने वाली बात यह होगी कि योगी सरकार में कर्मचारियों और किसानों का उत्पीड़न आखिर कब तक होगा उधर अधिशासी अभियंता ने मामले की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया है। अब ऐसे में कर्मचारियों को इंसाफ कौन दिलाएगा।