राज्य
''आप'' की फंडरेसिंग टीम में विश्वास की जगह पंकज हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 11:39:52 AMनई दिल्ली, (हि. स.)। आम आदमी पार्टी ने फंडरेसिंग टीम से कुमार विश्वास को हटाया गया है। इससे पहले चंदे पर बवाल के बाद ही पंकज गुप्ता को पद से हटाया गया था।
आम आदमी पार्टी में विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुमार विश्वास के आने से पहले अमानतुल्लाह के पोस्टर से पटा आप पार्टी ऑफिस कुमार को साइड करने की तैयारी में थी। कुमार विश्वास के पार्टी ऑफिस आने से पहले ही विश्वास को फंडरेसिंग से हटा दिया गया है। उनकी जगह फिर से पंकज गुप्ता को दी गई। इससे पहले चंदा पर बवाल के बाद ही पंकज गुप्ता को पद से हटाया गया था। पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के द्वारा विदेशी चंदे की डिटेल मांगे जाने के बाद पार्टी ने सतेंद्र जैन से पहले गाज डाल राघव चढ्ढा को कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया है। पार्टी में मीडिया का काम देख रहे दीपक वाजपेयी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।