ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंके पुतले, किसानों ने किया हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 11:09:15 AM
गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंके पुतले, किसानों ने किया हंगामा

 ब्यावरा, (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गई गिरफ्तारी के विरोध में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिले के छापीहेड़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला दहन किया। 

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि मंदसौर में प्रशासन से शांतिपूर्ण तरीके से हक की मांग कर रहे किसानों पर प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा फायरिंग कराई गई, जिससे छह बेकसूर किसानों की दुखद मौत हुई। वहीं पचोर के भंडावदा जोड़ पर किसानों ने वाहनों की आवाजाही रोक दी और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुराने टायरों की होली जलाई गई। हंगामा बढ़ता देख सारंगपुर एसडीएम रमेश पांडे ,राजगढ़ एसडीएम ममता खेड़े और भारी संख्या में पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर मामले को काबू में लिया। तीन घंटे के प्रशासनिक प्रयास के बाद जाम की स्थिति सामान्य हुई। उधर सारंगपुर क्षेत्र के पाड़ल्या रोड़ चैराहे पर कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर प्रदेश और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरुप प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया,जिसमें पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद पानी डालकर बुझाया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक कृष्णमोहन मालवीय, मंडी अध्यक्ष कैलाश सरावत, हेमंत सोलंकी, पूर्व नपाध्यक्ष मौहम्मद अली सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। वहीं नरसिंहगढ़ में मजदूर नेताओं द्वारा छत्री चौराहे पर एकत्रित होकर मृत किसानों की आत्मशांति के लिए श्रद्वांजलि दी। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से किसान आंदोलन को जारी रखने की बात कही। जिले के जीरापुर में इंदिरा चौराहे पर कांगेस कार्यकताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS