राज्य
हवलदार ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 6:40:55 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने खुद को गोली मार ली| उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| मृतक पुलिसकर्मी रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के शाहबाद डेयरी थाने में तैनात था| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
घटना गुरुवार देर रात रोहिणी के शाहबाद डेरी थाने की है। उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। मृतक हेडकांस्टेबल का नाम हरभगवान है| वह परिवार के साथ रोहिणी के अवन्तिका सेक्टर एक में रहता था| वह मूल रूल से पंजाब के भठिंडा जिले का रहने वाला था।
शुरुआती जांच में पता चला है कि हवलदार हरभगवान घरेलू कलह से परेशान था। मृतक चार साल से शाहबाद डेयरी थाने में तैनात था| उसने रिवाल्वर जबड़े के नीचे लगाकर गोली मार ली। उसके साथी पुलिसकर्मी राजेश रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक गोली चल चुकी थी, जो हरभगवान के सिर से निकलकर राजेश के कंधे में जा लगी। राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहबाद डेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है| मृतक के शव को रोहिणी के अम्बेडकर अस्पताल में भेज दिया गया है जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को दे दिया जाएगा।