राज्य
पकड़ा गया छोटा शकील का गुर्गा तारिक फतेह को मारने की फिराक में था
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 6:39:58 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के गिरफ्त में आये छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी ने खुलासा किया है कि उसे इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह को मारने की सुपारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक चौधरी, लेखक को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। हालांकि फतेह दिल्ली में नहीं थे लेकिन शकील का सहयोगी यहां रेकी करने के लिए आया था।
चौधरी को पिछले साल छोटा शकील द्वारा भेजे गए हवाला पैसे और हथियार के साथ तीन अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। लेकिन चार महीने बाद ही वह जमानत पर छूट गया। ये लोग उस समय हिंदू सभा प्रमुख स्वामी चक्रपाणि की हत्या की साजिश कर रहे थे। स्पेशल सेल ने जुनैद के पास से हथियार भी बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून में जुनैद को तीन अन्य बदमाशों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
चौधरी जमानत पर रिहा हुआ था और शकील के संपर्क में था| चौधरी दिल्ली में गैंगस्टर की गतिविधियों में लगा हुआ था फिलहाल अभी उससे पूछताछ हो रही है।