राज्य
सीएम ने किया गौशाले का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:09:30 PM देहरादून, (हि.स.)। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में नवनिर्मित गौशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उनकी धर्मपत्नी सुनीता रावत ने गौशाला में लाई गई गाय की पूजा कर गौशाला का औपचारिक शुभारंभ किया।
एक गाय व उसका बछड़ा मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में लाए गए हैं। मुख्यमंत्री रावत ने गाय व उसके बछड़े को सहलाया और गुड़ व चना खिलाया। उन्होंने ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का प्रतीक है। घर में गाय को रखने से आध्यात्मिक शांति व आनंद की अनुभूति होती है।