राज्य
केजरीवाल को सम्मति दे भगवान: कपिल मिश्रा
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 1:04:11 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। कपिल को शुक्रवार को केजरीवाल आवास के बाहर सुरक्षा कर्मियों द्वारा बेरिकेटिंग कर जनता दरबार में जाने से रोक दिया गया। अंदर जाने से रोके जाने पर कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के घर के बाहर ही कीर्तन करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कपिल मिश्रा के साथ उनके समर्थक भी सीएम आवास के बाहर कीर्तन करने लगे। इश दौरान वो 'रघुपति राघव राजा राम, केजरीवाल को सम्मति दे भगवान, करता है ये उल्टे काम, औरों को करता बदनाम।' का गायन करते रहे। कपिल के साथ संतोष कोली की मां भी है। संतोष कोली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे, जिनकी संदिग्ध मौत की जांच करवाने का अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस हंगामे के मध्य पुलिस इस बात पर राजी है कि ज्यादा से ज्यादा तीन लोगों को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए अंदर ले जाया जा सकता है। अभी केजरीवाल जनता दरबार में नहीं पहुंचे है।