राज्य
कपिल मिश्रा आज केजरीवाल के जनता दरबार मे जाएंगे
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 12:57:50 PM नई दिल्ली (हि. स.)। दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री और 'आप' के बागी विधायक कपिल मिश्रा आज शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार मे जाएंगे। कपिल ने सुबह ट्वीट कर कहा, 'आज 10 बजे सीएम के जनता दरबार जाऊंगा, मेरे साथ शहीद संतोष कोली की माता जी भी जाएंगी। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जो 7 प्रस्ताव पास किये गए वो भी लेकर जाऊंगा।'
मिश्रा ने कहा, 'एक स्वराज की किताब भी लेकर जाऊंगा और सीएम से आग्रह करुंगा कि अपनी लिखी किताब खुद भी पढ़े।'