ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मंदसौर के मृत किसानों को किसान कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित किये
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 5:24:19 PM
मंदसौर के मृत किसानों को किसान कांग्रेस ने श्रद्धासुमन अर्पित किये

 मुरैना,  (हि.स.)। मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए पांच किसानों को मुरैना जिला किसान कांग्रेस द्वारा गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

गुरुवार को सुबह से ही कृषि उपज मण्डी प्रांगण के मुख्य द्वार पर स्थापित किसानों की प्रतिमा के पास जिला किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता अध्यक्ष गिर्राज डण्डौतिया के नेतृत्व में एकत्रित हुए। इन्होंने मंदसौर के मृत किसानों की आत्मशांति हेतु किसान प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। डण्डौतिया ने मंदसौर के घटनाक्रम को भाजपा सरकार का अंग्रेजों की तर्ज पर जलियांवाला काण्ड बताया। उन्होंने कहा कि किसान व भाजपा सरकार की लड़ाई सडक़ों पर आने से यह सिद्ध हो गया है कि राज्य व केन्द्र की सरकारें किसान हितैषी नहीं हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS