राज्य
तेरह लाख तीर्थयात्रियों ने किए चारधाम के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 3:52:59 PMदेहरादून, (हि.स.)। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह से चारधाम यात्रा का शुभारंभ होने से अब तक देश-विदेश से 13 लाख 39 हजार 983 तीर्थ यात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए। यह आंकड़े सात जून शाम तक का है जिसमें हेमकुंड साहिब के भी यात्री शामिल हैं।
पर्यटन विभाग द्वारा दिऐ गये आंकड़ों की मानें तो गंगोत्री धाम में 02 लाख 64 हजार 430, यमुनोत्री धाम में 02 लाख 70 हजार 973, केदारनाथ धाम में 03 लाख 09 हजार 199 तथा बद्रीनाथ धाम में सबसे अधिक 04 लाख 66 हजार 673 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि हेमकुंड साहिब में 28 हजार 708 यात्रियों ने दर्शन कर चुके हैं।
उत्तराखंड में पहुंच रहे रिकॉर्ड पर्यटक देव दर्शन के साथ-साथ यहां की खूबसूरत वादियों का भी आनंद ले रहे है। वहीं पर्यटकों की संख्या से यहां के व्यवसायियों में काफी उत्साह है। उत्तराखंड में पर्यटन आय के मुख्य स्रोतों में से है जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलता है।