ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर हिमाचल से गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 3:15:52 PM
भीम आर्मी का संस्थापक चंद्रशेखर हिमाचल से गिरफ्तार

 सहारनपुर,  (हि.स.)। पिछले दिनों सहारनपुर जनपद में विभिन्न स्थानों पर हुए जातीय दंगे और पुलिस पर किए गए पथराव व फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए भीम आर्मी के संस्थापक अधिवक्ता चंद्रशेखर आजाद को गुरुवार को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई यूपी और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त रूप से की गई। 

ज्ञात हो कि विगत पांच मई को सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शब्बीरपुर में दलित और ठाकुरों के बीच जातीय संघर्ष हो गया था। इसके बाद नौ मई को भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता पांच मई के दंगे में पकड़े गए दलितों की रिहाई की मांग को लेकर शहर के गांधी पार्क में एक सभा आयोजित करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इस सभा की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने गांधी पार्क में शांतिपूर्वक धरना दे रहे दलित युवकों को हिरासत में लिया था। इन युवकों को हिरासत से रिहा करने पर गांव रामनगर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन युवाओं को जब पुलिस रोकने गई तो आरोप है कि दलितों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था, जिसमें करीब दो दर्जन वाहनों को आग लगा दी गई थी। इसके बाद से चंद्रशेखर आजाद फरार चल रहा था। 23 मई को गांव शब्बीरपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती गई तो उनके वापस लौटने पर बलवाइयों ने एक दलित की हत्या कर दी थी और सात को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। तभी से सहारनपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीम चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के लिए न केवल आसपास के जनपद बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी चंद्रशेखर की तलाश कर रही थी। चंद्रशेखर के भाई कमल किशोर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस को चंद्रशेखर की लोकेशन पंजाब और हिमाचल प्रदेश में मिल रही थी, जिसके बाद कई दिनों से सहारनपुर पुलिस हिमाचल प्रदेश में डेरा डाले हुए थी। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चंद्रशेखर को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी नामक स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर चंद्रशेखर एक दलित नेता के यहां शरण लिए हुए था। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS