ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजभवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व बाबा रामदेव संग कई मंत्रियों ने किया योगाभ्यास
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 12:31:55 PM
राजभवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री व बाबा रामदेव संग कई मंत्रियों ने किया योगाभ्यास

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले ही योगाभ्यास परवान चढ़ने लगा है। राजधानी लखनऊ में राज्यपाल राम नाईक की ओर से बुधवार को राजभवन में योगाभ्यास कराया गया। योगगुरु रामदेव ने इस शिविर में सभी को योग का अभ्यास करवाया।
 इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई मंत्रियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर योगाचार्य चिन्मय पांड्या और स्वामी भारत भूषण ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा समेत कई मंत्री भी मौजूद रहे।
 इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की कोशिश से योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली, जिस पर देश गर्व करता है। आज का योग दिवस एक ऐतिहासिक क्षण है। ये राजभवन के इतिहास में पहली बार है, जब योग का आयोजन किया गया।’’ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “योग से निरोग रह सकते हैं। यह बहुत पुरानी विधा है| इससे आप अपनी आयु 10-15 साल तक बढ़ा सकते हैं। योगी ने कहा कि रोज मीडिया हमें घुमाती है| आज हमने सुबह मीडिया को बुलाकर अपने पीछे घुमाया है। मैं मीडिया के बन्धुओं को भी योग करने के लिए कहूंगा।
 मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी के राजभवन ने पिछले तीन सालों में जनता के हितों पर ध्यान दिया है। उसके पहले तक तो आम जनता का आना भी यहां वर्जित था, लेकिन राम नाईक के आने के बाद राजभवन वाकई जनता से जुड़ गया। यही कारण है कि हम लोग यहां योग के प्रोग्राम में आए हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि ‘‘जब मैंने शपथ ली थी तो मीडिया ने पूछा कि आप प्रदेश के लिए क्या करेंगे? मैंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को जोड़कर जनता को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।’’
‘‘यहां दो महायोगी हैं। एक योगी राजयोगी है तो दूसरा महायोगी जो असली योगी है, जिसने दुनिया को भारतीय सभ्यता की पहचान कराई। हर व्यक्ति को योग से जोड़ दिया। 21 जून को एक साथ 200 देश जुड़ेंगे। करोड़ों लोग देश में भी योग करेंगे। अपने पूर्वजों को इससे बढ़िया आप क्या दे सकते हैं।’’
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS