ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजधानी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 43 के पार
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 5:30:47 PM
राजधानी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 43 के पार

नई दिल्ली, (हि.स.)। राजधानी में गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में लू और भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1:45 बजे का तापमान 43 डिग्री है। गर्मी का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि विकास मार्ग, आनंद विहार, कनॉट प्लेस, पंचकुइंया रोड तथा आईटीओ जैसी व्यस्त जगहों पर ट्रैफिक एवं लोगों की संख्या कम हो गई है। भीषण गर्मी चलते तीनों निगमों ने भी हाईअलर्ट जारी किया है।
राजधानी का नजारा यह ​है कि दोपहर के समय कनॉट प्लेस के इनर एवं आउटर सर्किल में इक्का-दुक्का वाहन ही दिखायी पड़ रहे है। बढ़ते तापमान के चलते यहां लगने वाली ज्यादातर दुकानें बंद है। कनाट प्लेस स्थित शिवाजी स्टेडियम भी लगभग खाली पड़ा है। यहां तीन-चार बसें एवं एवं कुछ यात्री अपनी गंतव्य की बसों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि लोग गंगा दशहरे के चलते जगह-जगह मीठा पानी बांट रहे हैं जिससे आने-जाने वालों को काफी राहत मिल रही है।
गर्मी के चलते तीनों निगमों ने अगले तीन दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि लोग दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे के बीच घर से बिल्कुल न निकले। यदि बहुत जरूरी हो तो अपना शरीर पूरी तरह से ढंककर बाहर निकले। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 7 से आठ लीटर पानी पिएं। इन दिनों में तलाभुना कुछ न खाये।
जानकारी हो कि दिल्ली में रविवार को गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिसके चलते राजधानी का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहा और पिछले 4 वर्षों में 4 जून सबसे गर्म रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS