राज्य
मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री को घटना स्थल पहुंचने का दिया निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 1:16:30 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को तत्काल हेलीकाप्टर से बरेली पहुंचकर राहत कार्यों का प्रभावी अनुश्रवण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।