राज्य
दुघर्टना में वृद्ध की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 12:24:47 PMदेवरिया, (हि.स.)। जनपद के रूद्रपुर कोतवाली थानाअन्तर्गत रविवार रात को चौराहे से घर जाते समय चार पहिया वाहन के चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। उक्त थानान्तर्गत ग्राम तिवई निवासी गेल्ही यादव (50) जो रविवार रात को पैदल तिवई चौराहे से अपने घर जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया।