ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
अशोक सिंह की पत्नी बोलीं, प्रभुनाथ को फांसी होनी चाहिए
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 1:39:27 PM
अशोक सिंह की पत्नी बोलीं, प्रभुनाथ को फांसी होनी चाहिए

पटना,  (हि.स.)। मशरक के विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में 22 साल पूर्व पूर्व सांसद तथा राजद नेता प्रभुनाथ सिंह, उनके भाई दीनानाथ और भतीजा रितेश सिंह को हजारीबाग कोर्ट ने मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 
 
प्रभुनाथ सिंह समेत तीन को उम्रकैद की सजा की सूचना मिलते ही अशोक की पत्नी चांदनी देवी ने कहा कि प्रभुनाथ सिंह को फांसी की सजा की मांग कोर्ट से करेंगी। उन्होंने कहा है कि वह प्रभुनाथ सिंह को फांसी की सजा के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जायेंगी। 22 साल तक मैंने कोर्ट का चक्कर काटा है, न्याय मिलने में देर हुई है, लेकिन कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ के लिए ये सजा काफी नहीं है। उन्हें फांसी की सजा तक मैं पहुंचा कर रहूंगी। तब ही मुझे शांति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा था। इसी भरोसे पर मैंने इतना लम्बा संघर्ष किया। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS