ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
माकपा नेता के निधन पर राजद सुप्रीमो ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 1:23:13 PM
माकपा नेता के निधन पर राजद सुप्रीमो ने जताया शोक

पटना| राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने माकपा नेता तथा पूर्व विधान पार्षद बद्री नारायण लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि लाल सक्रिय राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा लोक प्रिय माकपा नेता थे। 

उन्होंने कहा कि वह संवेदनशील समाजिक कार्यकर्ता रहे और समाजिक न्याय, धर्म निरपेक्षता की लड़ाई को मज़बूती से जीवन के अंतिम छन तक लड़ते रहे। गरीबों और समाज के दबे कुचले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने के लिए वह संघर्षशील रहे। उनके निधन से सामाजिक तथा राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे और उनके परिजनों को शोक सहन की शक्ति दे।
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री, तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी बद्री नारायण लाल के निधन पर गहरा दुख तथा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे हम सब के अभिभावक समान थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS