बिहार
बाल विवाह की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 7:43:04 PMपटना| शहर में बाल विवाह पर रोकथाम के लिए कोशिश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सेव द चिल्ड्रेन के सहयोग से पटना के 10 शहरी स्लम में 17 मई से 31 मई तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत हस्ताक्षर, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पटना के दस शहरी स्लमों-लोहानीपुर, नाला रोड, यारपुर, चितकोहरा, आसियाना, रामजीचक, नचबगीचा, शिवपुरी, नेहरू नगर तथा अदालतगंज में लगातार किया जा रहा है।
इस दौरान शनविार को 20 मई 2017 को पटना के अदालतगंज स्लम में बाल विवाह के रोकथाम के लिए रैली का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं तथा बच्चों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गयी। लगभग 120 लोग इस जागरूकता कार्यक्रम का हिस्सा बने।