ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भाजपा अध्यक्ष का लालू पर हमला, बोले जनता देख रही किसकी जल रही लंका
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 7:41:42 PM
भाजपा अध्यक्ष का लालू पर हमला, बोले जनता देख रही किसकी जल रही लंका

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरे देश की जनता देख रही है कि किसकी लंका जल रही है। 

भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक जारी बयान में कहा कि घपला-घोटालों और गरीब पशुपालकों की हकमारी कर उनका पैसा खाने वाले नेता अपने को गरीबों के मसीहा बताकर नरेन्द्र मोदी पर हमला कर रहे हैं जो शोभा नहीं देता। 
श्री राय ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का लालू प्रसाद यादव झूठ और फरेब के बल पर हौसला नहीं डिगा सकते| वे पहले अपने गठबंधन को संभालें। 
उन्होंने कहा कि लालू यादव सपा के मुलायम सिंह यादव से दूरी बढ़ने के बाद बसपा से दोस्ती का हाथ बढ़ाकर भ्रष्टाचारियों को एक साथ जुटने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के खून से रंगे हाथ से लालू बिहार में कौन सा पराक्रम दिखाना चाहते हैं। खुद को गरीबों का नेता बताने वाले लालू पहले अपनी बेनामी सम्पत्तियों का ब्यौरा जनता के समक्ष पेश करें। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS