बिहार
पर्यटन क्षेत्र में तेजी से उभर रहा बिहार : जदयू
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 7:34:35 PMपटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार अब पर्यटन के क्षेत्र में भी तेजी से उभर रहा है। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पिछले महीने विश्वस्तरीय कालचक्र पूजा, सिखों के 10 वें गुरु गोविंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव और इन दिनों चल रहे पारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन से बिहार का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बिहार आने वाले पर्यटकों की संख्या में 68 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि राजगीर व वाल्मीकिनगर को इको टूरिज्म के लिए विकसित किया जा रहा है।