बिहार
सोशल मीडिया से भाजपा को जवाब देने की तैयारी में कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 6:24:05 PMपटना। लोकसभा के 2019 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी सूचना प्रावैधिकी (आईटी) सोशल मीडिया के सभी आयामों के साथ अपने सभी पक्षों को मजबूत कर भाजपा को जबाब देने की तैयारी में अभी से ही जुट गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने शनिवार को सदाकत आश्रम में (वेबसाइट) एवं संघटन प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और विशिष्ट अतिथि के तौर पर पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री अवधेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
पार्टी की आईटी सेल के चेयरमैन संजीव सिंह ने कहा कि वेबसाइट से पार्टी संगठन प्रबन्धन में काफी मदद मिलेगी । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पोर्टल के जरिये प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर के कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों का डाटाबेस अंकित रहेगा साथ ही किसी भी आगामी कार्यक्रम की जानकारी एक साथ प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के एसएमएस सहित सूचना तकनीक के अन्य दूसरे माध्यमों से एक बार में ही भेजा जा सकेगा। पंचायत स्तर तक तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को आईटी सेल से जोड़कर संगठन को और मजबूती देने का महाअभियान चलाया जायेगा।