बिहार
पहले चरण में 100 शहरी निकायों के लिए 21 को होगा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 5:32:15 PMपटना। बिहार के 100 नगर निकायों के वार्ड सदस्यों का रविवार को पूर्वाहृन 7 बजे से अपराहृन 5 बजे तक मतदान होगा। 23 मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन के अनुसार पहले चरण में 21 मई को 7 नगर निगम, 30 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। 110 शहरी निकायों के 2646 वार्ड सदस्यों के तीन चरणों में चुनाव के लिए 7289 बूथ बनाये गये हैं।
4 जून को अकेले पटना नगर निगम के वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। 7 जून को पटना जिले के अन्य सभी 9 शहरी निकायों के साथ कटिहार के बारसोई नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा। आयोग के सचिव ने शनिवार को यहां कहा कि प्रदेश के 143 शहरी निकायों में से इसी वर्ष जून में 112 नगर निकायों का 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। छपरा नगर निगम और ढाका नगर परिषद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शीघ्र होगी।