बिहार
जेलर पर जानलेवा हमला मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 4:53:11 PMबेतिया/बगहा। बिहार के बेतिया जिले के बगहा पुलिस ने वर्षों पहले बगहा जेलर पर गोली चलाकर जानलेवा हमला में फरार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार में सफलता हासिल की है।
बगहा नगर थाना के थानाध्यक्ष मो. अयूब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना के पुलिस रामधाम मुहल्ला से वर्षों से फरार चल रहा कुख्यात वारंटी सुनील बरई को गिरफ्तार किया है। इसने वर्ष 1991 में बगहा जेल के जेलर पर गोली चलाई थी। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन काण्ड दर्ज है।बगहा नगर थाना काण्ड संख्या 406/98, 183/91, 41/06,बेतिया थाना में 126/02'समेत अन्य थानों में करीब आधा दर्जन काण्ड दर्ज है।