ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
बिहार में प्रथम चरण में 100 शहरी निकायों का 21 मई को चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 3:24:57 PM
बिहार में प्रथम चरण में 100 शहरी निकायों का 21 मई को चुनाव

पटना। बिहार में नगरपालिका आम चुनाव, 2017 के तहत प्रथम चरण में 100 शहरी निकायों का 21 मई को चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रचार थम गया। प्रदेश में प्रथम चरण में 35 जिलों में 7 नगर निगम, 30 नगर परिषद और 63 नगर पंचायतों के लिए मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। 
प्रथम चरण में 21 मई को बिहारशरीफ, आरा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा और मुंगेर नगर निगमों के चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में 4 जून को सिर्फ पटना नगर निगम के लिए चुनाव होगा। अंतिम चरण में 7 जून को पटना जिले के अन्य आठ शहरी निकायों के चुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने शुक्रवार को बताया कि जून में शहरी निकायों का पांच वर्षों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उसके पहले चुनाव कराने की संवैधानिक अनिवार्यता है। नगर निगमों के मेयर और नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित वार्ड सदस्यों के 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश में कुल 143 शहरी निकाय हैं। छपरा नगर निगम और ढाका नगर परिषद चुनाव के लिए कार्यक्रम शीघ्र घोषित होंगे।
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS