बिहार
अनिल माधव के निधन पर नीतीश ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2017 3:47:18 PMपटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माधव एक प्रख्यात राजनेता, राज्यसभा सांसद और समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।