बिहार
शमीम हत्या की नहीं सुलझी गुत्थी
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 12:23:55 PMपटना, (हि.स.)। स्टील दुकानदार मो. शमीम की हत्या हुऐ 48 घंटे से अधिक समय गुजर गया है तब भी इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है और न ही पुलिस को किसी तरह का सुराग मिल पाया है। मृतक मो शमीम की ह्त्या में उसके पूर्व परिचितों का हाथ हो सकता है। मृतक के बड़े भाई मो आजाद हत्या के पीछे संपत्ति विवाद होने की अशांका जताई थी। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में कोई गंभरीता नहीं दिखा रही है। मृतक की पत्नी मुर्सरत शाहिन ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। थानेदार योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिन्दुओं पर तहकीकात कर रही है।